सोना देवी हत्याकांड में छह संदिग्ध हिरासत में

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के उपरछंटा गांव में विगत सोमवार की सुबह हुई सोना देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के उपरछंटा गांव में विगत सोमवार की सुबह हुई सोना देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस कांड में पुलिस ने अब तक छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने का कार्य लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि मामले में दर्ज नामजद प्राथमिकी के तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल सभी नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. थानाध्यक्ष ने दावा किया कि जल्द ही महिला हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >