Gopalganj News : गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरापुर में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान सीवान जिले के बड़हरिया के हरपुर गांव निवासी अल्ताफ राजा के रूप में हुई है. वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर वाहन की कागजात मांगी गयी. इसी बीच युवक ने पेशाब करने का बहाना बनाया और मौके से भागकर घर में छिप गया. पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और घर से उसे पकड़ लिया. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बाइक जब्त कर ली है.थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि बाइक कहां से चोरी की गयी थी और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं.
गोपालगंज: चोरी की बाइक के साथ सीवान का युवक मांझा में धराया, जांच में जुटी पुलिस
मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

चोरी के बाइक | Prabhat Khabar Network