सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में विकसित होगा भोरे का श्री शंकर उच्च विद्यालय, उद्घाटन के बाद शुरू होगा नियमित कक्षाओं का संचालन

राज्य की महत्वाकांक्षी सरस्वती विद्या निकेतन योजना के तहत भोरे प्रखंड का श्री शंकर उच्च विद्यालय चयनित हुआ है. मुख्यमंत्री 19 जुलाई को इसका ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे. सभी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं.

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) योजना के तहत भोरे प्रखंड के श्री शंकर उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, चकिया हुस्सेपुर का चयन किया गया है. मुख्यमंत्री 19 जुलाई 2026 को ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय का शुभारंभ करेंगे. इसे लेकर जिलाधिकारी गोपालगंज ने सभी तैयारियां 18 जुलाई तक पूरी करने का निर्देश दिया है.

आदेशानुसार विद्यालय में भवन एवं कक्षाओं की तैयारी, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट तथा अन्य आईसीटी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही नामपट्ट, दिशासूचक संकेतक, मंच, बैठक व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, एलईडी स्क्रीन और ऑनलाइन प्रसारण की भी व्यवस्था की जाएगी. उद्घाटन के बाद नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू होगा.

प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंकिता पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं. कार्यक्रम की निगरानी के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता वसीम अकरम को भोरे प्रखंड का वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >