गोपालगंज में दिनदहाड़े दुकान में घुसा चोर, सो रहे दुकानदार का मोबाइल उड़ाया; CCTV में कैद हुई वारदात

गोपालगंज के आंबेडकर चौक पर दुकान में सो रहे दुकानदार का मोबाइल चोरी हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Gopalganj News : शहर के आंबेडकर चौक के समीप एक दुकान में सो रहे दुकानदार का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब उसमें दिख रहे युवक की पहचान करने में जुटी है.

दुकानदार के सोते ही दुकान में घुसा युवक

बताया जाता है कि मंगलवार को दुकानदार पीयूष कुमार दिन के समय अपनी दुकान में सो रहे थे. इसी दौरान एक युवक दुकान के अंदर पहुंचा. दुकानदार को सोता देख युवक ने उनके पास रखा मोबाइल उठा लिया और वहां से निकल गया. कुछ देर बाद जब पीयूष कुमार की नींद खुली तो मोबाइल गायब मिला.

तलाश के बाद खंगाले गये CCTV कैमरे

मोबाइल नहीं मिलने पर दुकानदार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी. फुटेज में एक युवक दुकान के अंदर प्रवेश करता और मौका पाकर मोबाइल चोरी करता दिखाई दे रहा है.

फुटेज से चोर की पहचान में जुटी पुलिस

दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल करते हुए युवक की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाके में भी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटा रही है.

पहचान होते ही गिरफ्तारी की होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद दुकानदारों में भी सतर्कता बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >