24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार

गोपालगंज. जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है.

गोपालगंज. जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. माधोपुर थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो सीवान जिले के रहने वाले बताये गये हैं. नगर थाना क्षेत्र में एक आपराधिक मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई, वहीं शराब सेवन के आरोप में भी एक व्यक्ति को पकड़ा गया. फुलवरिया थाना क्षेत्र से शराब से जुड़े मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी कई गिरफ्तारियां की गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >