हल्की बारिश में गोपालगंज सदर अस्पताल बना तालाब, जलजमाव से मरीजों की बढ़ी मुश्किल, ड्रेनेज सिस्टम फेल

Gopalganj Sadar Hospital Waterlogging : गोपालगंज सदर अस्पताल में थोड़ी सी बारिश से ही पूरा परिसर जलमग्न हो गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी हुई, स्थानीय लोगों ने ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह फेल बताया है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है.

Gopalganj Sadar Hospital Waterlogging : गोपालगंज सदर अस्पताल में हल्की बारिश के बाद पूरा परिसर जलमग्न हो गया. अस्पताल का मुख्य मार्ग पानी से भर जाने के कारण झील जैसा दिखाई देने लगा. इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है. उनका कहना है कि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर नालों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी पानी जमा हो जाता है. इसका असर अस्पताल के साथ-साथ शहर के कई रिहायशी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है.

मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी मुश्किल

मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल परिसर में जलभराव होने से स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के जरिए मरीजों को लाने और ले जाने में भी कठिनाई हो रही है. पानी जमा रहने से अस्पताल आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका

परिजनों का कहना है कि कई स्थानों पर गंदा पानी जमा होने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है. उनका कहना है कि मॉडल सदर अस्पताल के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधा अब भी प्रभावी नहीं है.

जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से अस्पताल परिसर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बारिश के दिनों में मरीजों की परेशानी और बढ़ सकती है.

Also Read : खाद की कालाबाजारी की शिकायत के लिए नहीं काटने होंगे कार्यालय के चक्कर, गोपालगंज में शुरू हुआ उर्वरक कंट्रोल रूम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish Raj

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >