पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से कैदी फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

गोपालगंज.- बिहार के गोपालगंज सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से सीवान का कैदी फरार हो गया. पुलिस को चकमा देकर भागे कैदी को खोजने में अब पुलिस सक्रीय हो गई है.दरअसल फरार हुए कैदी को चनावे जेल से लाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था .

Also Read: पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी ने 1.25 करोड़ लोगों को दिया रोजगार ‘आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान’ का हुआ शुभारंभ
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था

भागने वाले कैदी सीवान के एचएम नगर के आंदर थाने के निवासी स्व लाल बाबू का पुत्र रोहित साह बताया जा रहा है.पुलिस के मुताबिक शराब के मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी. जेल में बीमार होने पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया

कैदी के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. वैसे पुलिस अभिरक्षा से कैदी के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पूर्व भी कैदी फरार होते रहा है. सीवान और गोपालगंज की पुलिस फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >