सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्राथमिकता : मिथलेश तिवारी

Gopalganj News : जनता दर्शन कार्यक्रम में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्या रखीं. मंत्री ने लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारी को निपटारा करने का निर्देश दिए.

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट

Gopalganj News : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के महम्मदपुर स्थित त्रिगुणा मैरेज हॉल में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

कार्यक्रम में विधानसभा के विभिन्न पंचायतों और गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत तथा जनहित से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं.

सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल आदि समस्याओं पर चर्चा

जनता दर्शन के दौरान सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई. शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक आवेदन और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जनता व प्रशासन के बीच निरंतर संवाद जरूरी

इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि जनता की सेवा ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है. सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनता और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े और प्रशासनिक व्यवस्था उनके द्वार तक पहुंचे.

मंत्री ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया

अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरती जाए तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाये. मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी बात सीधे मंत्री के समक्ष रखी और समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा समाधान की पहल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. जनता दर्शन के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया.

Also Read : ससुराल गए दामाद की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >