फुलवरिया-श्रीपुर में गुंडा परेड, थाने पहुंचे दर्जनों अपराधी और मनचले; पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

फुलवरिया और श्रीपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए गुंडा परेड का आयोजन किया। अपराधियों को सख्त चेतावनी दी गई है।

Gopalganj News : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को फुलवरिया और श्रीपुर थाना परिसर में असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से गुंडा परेड आयोजित की गयी. दोनों थाना क्षेत्रों के दर्जनों सूचीबद्ध अपराधियों और मनचलों को थाने पर तलब कर उनकी वर्तमान गतिविधियों और रहन-सहन की जानकारी ली गयी.

थाने में तलब कर की गयी गतिविधियों की जांच

फुलवरिया थाने में गुंडा परेड का नेतृत्व थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने किया, जबकि श्रीपुर थाने में थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने इसकी कमान संभाली. परेड के दौरान सूचीबद्ध लोगों के वर्तमान रहन-सहन, जीविकोपार्जन के साधन और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली गयी.

आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत

दोनों थानाध्यक्षों ने उपस्थित लोगों को किसी भी तरह की आपराधिक या समाज विरोधी गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी. फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

वहीं, श्रीपुर थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में भयमुक्त माहौल बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जायेगी.

थाना छोड़ने से पहले पुलिस को देनी होगी सूचना

पुलिस ने सभी सूचीबद्ध व्यक्तियों को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र से बाहर जाने से पहले पुलिस को इसकी सूचना दें. इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से हाजिरी लगाने का भी निर्देश दिया गया है.

पुलिस की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप

गुंडा परेड और पुलिस की सख्ती से असामाजिक तत्वों और सूचीबद्ध अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराध पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी.

फुलवरिया में गुंडा परेड में शामिल असामाजिक तत्वों को हिदायत देते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >