गोपालगंज में ज्वेलरी दुकानदारों संग थानाध्यक्ष ने की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिये निर्देश

गोपालपुर के सेमर बाजार में थानाध्यक्ष ने ज्वेलरी दुकानदारों संग सुरक्षा बैठक की. अपराध रोकने और सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा हुई, जिसमें CCTV और हथियार लाइसेंस की मांग उठी.

Gopalganj News : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमर बाजार में ज्वेलरी दुकानदारों के साथ थानाध्यक्ष परमेश कुमार ने बैठक की. इसमें बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने स्वर्ण व्यवसायियों को दुकानों और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बरतने की सलाह दी.

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को दें सूचना

थानाध्यक्ष परमेश कुमार ने व्यवसायियों से कहा कि दुकान के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.

मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी लगाने की मांग

बैठक में स्वर्ण व्यवसायियों ने भी बाजार की सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं थानाध्यक्ष के सामने रखीं. व्यवसायियों ने सेमर बाजार के मुख्य चौराहे पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की. उनका कहना था कि कैमरे लगने से बाजार की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी और किसी घटना की स्थिति में जांच में भी सहायता मिल सकती है.

हथियार लाइसेंस देने की भी रखी मांग

व्यवसायियों ने सुरक्षा के मद्देनजर हथियार का लाइसेंस देने की मांग भी थानाध्यक्ष के समक्ष रखी. कारोबारियों ने कहा कि ज्वेलरी कारोबार में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत है. बैठक में पुलिस और व्यवसायियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वय बनाये रखने पर भी चर्चा हुई.

बैठक में बीडीसी भरथ वर्मा, रामायण सोनी, लक्षण सोनी, राहुल सोनी, किशन सोनी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी मौजूद रहे.

बैठक करते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >