13 साल पुराने अपहरण मामले के फरार आरोपी के घर कुर्की, गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Gopalganj News : गोपालगंज पुलिस ने 2012 के अपहरण मामले के फरार आरोपी नीरज मिश्रा के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है. इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी.

Gopalganj News : अपराध और अपराधियों के खिलाफ गोपालगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के बाद जिले के अपराधियों और कानून से बचने की कोशिश कर रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया है.

2012 के अपहरण मामले में दर्ज है केस

मामला कटेया थाना में वर्ष 2012 में दर्ज कांड संख्या 134/2012 से जुड़ा है. इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 363/34 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. इस कांड में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र स्थित आश्रम रोड, पंथारी (वार्ड संख्या-09) निवासी नीरज मिश्रा, पिता शिवनंदन मिश्रा, नामजद अभियुक्त हैं.

कोर्ट के समन के बावजूद नहीं हुआ पेश

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. न्यायालय की ओर से बार-बार समन और नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वह अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद न्यायालय ने उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया.

रक्सौल में पहुंचकर की गई कुर्की

माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में गोपालगंज पुलिस की टीम पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित आरोपी के आवास पर पहुंची. वहां नियमानुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ कुर्की की कार्रवाई की गई.

फरार अपराधियों पर जारी रहेगा शिकंजा

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति जारी है. वर्षों पुराने मामलों में भी फरार चल रहे आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >