हथुआ पुलिस ने शराब माफिया विकास साह को किया गिरफ्तार, पिस्तौल जब्त

हथुआ. हथुआ पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब माफिया को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब माफिया अटवां कर्ण गांव का विकास साह है.

हथुआ. हथुआ पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब माफिया को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब माफिया अटवां कर्ण गांव का विकास साह है. पुलिस ने इसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, एक कारतूस तथा एक बिना मैगजीन की देसी पिस्टल बरामद की है. उस पर हथुआ थाने में चार तथा सीवान के नौतन थाने में शराब का एक मामला दर्ज है. शुक्रवार को हथुआ एसडीपीओ आनंद कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शोएब अख्तर ने प्रेस वार्ता की. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शराब माफिया जमानत पर छूटकर घर आया है और किसी बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए कुछ लोगों के साथ बैठक कर रहा है. इसकी सूचना सत्यापन के लिए हथुआ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की. वहां पुलिस को देख उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गये. वहीं पुलिस ने उक्त माफिया को धर दबोचा. तलाशी लेने पर पुलिस को हथियार बरामद हुआ. इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वह शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को संचालित करता था. उसकी गिरफ्तारी के बाद शराब के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है. यूपी से शराब की सप्लाइ के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >