गोपालगंज: कमला राय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, डीएम समीर सौरव बोले- नशा छोड़ें, पढ़ाई और खेल पर दें ध्यान

गोपालगंज के कमला राय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान आयोजित। डीएम समीर सौरव ने छात्रों को नशे से दूर रहने और देश के विकास में योगदान देने को कहा।

गोपालगंज: शहर के कमला राय महाविद्यालय में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुना. प्रधानमंत्री ने युवाओं से हर प्रकार के नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

नशा व्यक्ति को नाश की ओर ले जाता है : डीएम

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी समीर सौरव ने कहा कि नशा व्यक्ति को नाश की ओर ले जाता है. इससे न केवल व्यक्ति का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार और समाज भी इसकी मार झेलता है. उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद, योग और मेडिटेशन जैसी सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी.

डीएम ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और देश के विकास की असली ताकत भी.

प्राचार्य ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि नशा धीरे-धीरे व्यक्ति के जीवन को खोखला कर देता है. इसका शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और कहा कि प्रत्येक युवा का दायित्व है कि वह स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे.

एनएसएस की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संदीप कुमार एवं श्रीमती अंजली श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मंच संचालन दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षक प्रवीण कुमार पांडेय ने किया.

इस अवसर पर राजनीति शास्त्र विभाग की वरीय शिक्षिका प्रो. डॉ. अनुजा सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >