स्कूल परिसर में पौधारोपण कर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के हजारीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलिवन सागर परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया.

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के हजारीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलिवन सागर परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. प्राचार्या कुमारी मांडवी मिश्रा, शिक्षक व छात्रों ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. प्राचार्या ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान आम, पीपल, बरगद, सुगंधित फूलों सहित छायेदार व फलदार पौधे लगाये गये. मौके पर शिक्षक आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुकुल शर्मा, ललित नारायण, रामप्रवेश कुमार, सुभाष बैठा, अभिरंजन कुमार त्रिपाठी, आदित्य चतुर्वेदी, अनुराग आनंद, अफरोज आलम तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >