पंकज सिंह राणा लगातार चौथी बार बने हम के गोपालगंज जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

पंकज सिंह राणा को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का गोपालगंज जिलाध्यक्ष चौथी बार नियुक्त किया गया है. पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

Hindustani Awam Morcha: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने पंकज सिंह राणा को लगातार चौथी बार गोपालगंज जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने उनके मनोनयन को लेकर पत्र जारी किया है. राणा वर्ष 2020 से लगातार पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. पुनः जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया.

पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार

पंकज सिंह राणा ने पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय तथा प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर एक बार फिर विश्वास जताया है, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. वह संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.

कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी, दी बधाई

पंकज सिंह राणा के मनोनयन पर प्रधान महासचिव रितेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, सत्यम सिंह, राजू शाही, विद्याभूषण सिंह, डॉ. सागर गुप्ता, मो. लालबाबू, सत्येंद्र सिंह, ओम प्रकाश नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी.

संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज सिंह राणा के नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी. लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है. पार्टी नेताओं ने उनके कार्यकाल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की उम्मीद जतायी है.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >