सरस्वती पूजा को लेकर पंडाल निरीक्षण तेज, विसर्जन और यातायात व्यवस्था पर नजर

फुलवरिया. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर फुलवरिया और श्रीपुर थाना प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.

फुलवरिया. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर फुलवरिया और श्रीपुर थाना प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं और पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं. प्रशासन ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा. इसमें ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, पूजा आयोजन की निर्धारित समय-सीमा, अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम, पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश शामिल हैं. मूर्ति विसर्जन भी तय समय और निर्धारित स्थान पर ही करने का निर्देश दिया गया है. फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार एवं श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार स्वयं क्षेत्र में स्थापित होने वाले पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान पंडाल की संरचना, स्थान चयन, सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक नियमों की पूर्ति की जांच की जा रही है. सभी मानकों पर खरे उतरने वाले पंडालों को ही आगे की अनुमति दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >