गोपालगंज में आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने वाला आरोपित पटना से गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

Objectionable Facebook Post: गोपालगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को पटना से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को गंभीरता से लिया और आरोपित को हिरासत में ले लिया.

Objectionable Facebook Post: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली फेसबुक पोस्ट करने के मामले में गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को पटना से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को फेसबुक पेज के निरीक्षण के दौरान एक विशेष धार्मिक समुदाय को लक्षित करते हुए अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा में पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली थी.

फेसबुक पोस्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाना में 19 अगस्त को कांड दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने पोस्ट की जांच शुरू की. मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरैया वार्ड संख्या-02 निवासी राजू कुमार राम, पिता मोहन राम के रूप में हुई.

नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित हुई विशेष टीम

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को पटना के मरीन ड्राइव से पुलिस अभिरक्षा में लिया.

पूछताछ में पोस्ट करने की बात स्वीकार करने का पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपित ने फेसबुक पर उक्त पोस्ट करने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गोपालगंज पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली या भड़काऊ सामग्री पोस्ट अथवा शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और संयम के साथ इस्तेमाल करने की अपील की है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी आपत्तिजनक, भ्रामक या सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली सामग्री की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 9031827299 पर दें.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >