gopalganj news : मंझरिया गांव में प्रतिबंध पशु काटने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

gopalganj news : गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी शमशाद अंसारी बताया जा रहा

कटेया. थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में प्रतिबंधित पशु के काटने व मांस बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी शमशाद अंसारी बताया जा रहा है. बता दें कि आठ दिन पूर्व कटेया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के नहर पर एक प्रतिबंधित पशु की हत्या कर उसके मांस को टुकड़े-टुकड़े काटकर बेचा जा रहा था. इस घटना की खबर मिलते हैं मंझरिया व आसपास के गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ दो किशोरों को पकड़ लिया था. पकड़े गये दोनों किशोर के जेब से प्रतिबंधित पशु के मांस बेचे जाने के 2100 रुपये भी बरामद किये गये था. ग्रामीण दोनों किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस के पूछताछ में दोनों किशोर ने दो और लोगों का नाम उजागर किया था, जिसमें सोनारिया गांव निवासी शमशाद अंसारी का भी नाम शामिल था. पुलिस शनिवार को शमशाद अंसारी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >