गोपालगंज में 25 हजार का इनामी बदमाश 'टमाटर' गिरफ्तार, खोरमपुर चौक से पुलिस ने दबोचा

महम्मदपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी प्रेमचंद महतो उर्फ 'टमाटर' को खोरमपुर से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और पुलिस अब उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है.

Gopalganj News: महम्मदपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी प्रेमचंद महतो उर्फ 'टमाटर' को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के खोरमपुर चौक के पास से दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर उसके सहयोगियों की तलाश में जुट गई है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सलेहपुर निवासी प्रेमचंद महतो उर्फ टमाटर खोरमपुर चौक पर किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

25 हजार का इनामी, छह मामलों में वांछित

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार प्रेमचंद महतो महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव का निवासी है. उस पर गोपालगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

उसके खिलाफ महम्मदपुर, सिधवलिया और बैकुंठपुर समेत विभिन्न थानों में कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

शागिर्दों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पूछताछ के आधार पर उसके अन्य आपराधिक सहयोगियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pawan agarwal

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >