नेपाल में भारी बारिश से उफान पर गंडक नदी, वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 2.26 लाख क्यूसेक तक पानी, गोपालगंज में जलस्तर बढ़ा

Gopalganj Gandak River water level : नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. वाल्मीकिनगर बराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद गोपालगंज के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.

Gopalganj Gandak River Water Level : नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. वाल्मीकिनगर बराज से 2.24 लाख से 2.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गोपालगंज के दियरा और निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.

वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 2.26 लाख क्यूसेक तक पानी

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वाल्मीकिनगर बराज से करीब 2 लाख 24 हजार से 2 लाख 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इसके बाद गोपालगंज जिले के निचले और दियरा क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है.

करीब 30 घंटे में गोपालगंज पहुंचेगा पानी

जिला प्रशासन के अनुसार, बराज से छोड़ा गया पानी लगभग 30 घंटे में गोपालगंज क्षेत्र तक पहुंचेगा. इसे देखते हुए संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है.

तटबंधों की निगरानी बढ़ाई गई

जल संसाधन विभाग ने स्थिति को गंभीर मानते हुए तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी है. तटबंधों की सुरक्षा के लिए मानव बल की तैनाती की गई है और संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. विभाग की टीमें गंडक नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी किनारे नहीं जाने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की है.

Also Read : लाला छापर कांड: गोपालगंज पुलिस ने यूपी से 'बड़का भैया' को दो सहयोगियों के साथ दबोचा, दीपक ज्वेलर्स लूटकांड का है आरोपी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >