गोपालगंज: नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री से प्रवेश शुरू, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि...

जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक छात्र 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी.

Gopalganj News: शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

10 अप्रैल 2027 को होगी कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा. आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने की सलाह दी गयी है.

आवेदन के बाद तीन दिन खुलेगी करेक्शन विंडो

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तीन दिनों के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी. इस दौरान विद्यार्थी आवेदन पत्र में निर्धारित विवरणों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे. करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी प्रकार के बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.

अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की अपील

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि अंतिम समय में होने वाली तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >