गोपालगंज में खतरे के निशान से महज आठ सेंटीमीटर नीचे गंडक नदी, नेपाल के कैचमेंट एरिया में 22 एमएम बारिश

नेपाल में 22 एमएम बारिश के बावजूद गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर नीचे बना हुआ है. इससे निचले इलाकों के लोगों को बाढ़ के खतरे से फिलहाल राहत मिली है. अधिकारी तटबंधों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं.

Flood in Gopalganj : नेपाल में गंडक नदी के कैचमेंट एरिया में 22 एमएम बारिश होने के बाद नदी का जलस्तर पूरे दिन खतरे के निशान के करीब बना रहा. विशंभरपुर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज आठ सेंटीमीटर नीचे रहा. हालांकि, रविवार को सुबह से शाम तक वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज 1.29 लाख क्यूसेक से अधिक नहीं हुआ. इससे फिलहाल दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ के खतरे से राहत मिली हुई है.

तटबंधों पर रात में भी पेट्रोलिंग

बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, कार्यपालक अभियंता मो. साजिद इकबाल और विशंभरपुर में तैनात पवन कुमार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. रात में भी तटबंधों पर अभियंताओं की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है.

डीएम लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

उधर, प्रशासन की ओर से डीएम समीर सौरभ भी गंडक नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अधिकारियों की टीम को तटबंधों और नदी के जलस्तर पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. -

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >