क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुड़ेरा ने रसूलपुर को हराया

हथुआ. हथुआ नप पंचायत के वार्ड नंबर 14 में रसूलपुर क्रिकेट कप के फाइनल मैच में मुड़ेरा ने कप पर कब्जा किया.

हथुआ. हथुआ नप पंचायत के वार्ड नंबर 14 में रसूलपुर क्रिकेट कप के फाइनल मैच में मुड़ेरा ने कप पर कब्जा किया. टाॅस जीत कर मछागर ने निर्धारित 10 ओवर में 102 रन बनाये. वहीं मुड़ेरा ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया. मछागार की तरफ से सुजीत ने सर्वाधिक 73 रन बनाये. मुड़ेरा की तरफ से एलियास ने 5 विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुड़ेरा के एलियास को दिया गया. वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मछागर के सुजीत को दिया गया. विजेता टीम को पार्षद प्रतिनिधि रिजवानुल हक, सामी अहमद, इजहार आलम, कलाम अंसारी, शिफ्ट अली, अब्दुल सलमा, मुकेश के द्वारा ट्रॉफी दी गयी. अंपायर साहेब अली, नदीम, स्कोरर रेहान, कमेंटेटर सुजीत, शौकत थे. व्यवस्था में सोहराब, तौकीर, सफी आलम, फरयाद, बेलाल, आयुष दुबे आदि लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >