लोकसभा में बोले जदयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, पेपर लीक पर सख्ती से ही सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य

Gopalganj News : गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा में पेपर लीक रोकने संबंधी संशोधन विधेयक का समर्थन किया और इसे युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Gopalganj News : जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026' का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह विधेयक केवल परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों मेहनती और ईमानदार युवाओं के भविष्य की रक्षा करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है.

मेहनती युवाओं की आवाज उठाने की बात कही

लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान डॉ. सुमन ने कहा कि वे केवल परीक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए नहीं, बल्कि उन करोड़ों युवाओं की आवाज उठाने के लिए खड़े हुए हैं, जो वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, पारिवारिक आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हैं और पूरी ईमानदारी के साथ सरकारी नौकरियों एवं उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं.

पेपर लीक से सबसे अधिक नुकसान गरीब अभ्यर्थियों को

सांसद ने कहा कि देश के गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और ग्रामीण परिवारों के बेटे-बेटियां अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. ऐसे में यदि प्रश्नपत्र लीक हो जाता है तो सबसे अधिक नुकसान इन्हीं मेहनती अभ्यर्थियों को उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर अंकुश लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि युवाओं का भरोसा परीक्षा व्यवस्था पर बना रहे और उन्हें उनकी मेहनत का न्याय मिल सके.

Also Read : मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >