शराब के साथ मां-बेटी गिरफ्तार, सात पैकेट देसी शराब बरामद

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने रविवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर भटवलिया गांव में छापेमारी कर सात पीस देसी शराब के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है.

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने रविवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर भटवलिया गांव में छापेमारी कर सात पीस देसी शराब के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को भटवलिया गांव में अवैध शराब के भंडारण व बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के बाद गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. वहां से सात पैकेट देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान भटवलिया गांव निवासी भीमसागर पासी की पत्नी कमलावती देवी एवं उनकी पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है. दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >