17 सौ लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब का उत्पाद विभाग ने किया विनष्टीकरण

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप सोमवार को उत्पाद विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर शराब का विनष्टीकरण अभियान चलाया गया.

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप सोमवार को उत्पाद विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर शराब का विनष्टीकरण अभियान चलाया गया. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित कार्रवाई के दौरान कुल 43 मामलों में जब्त 1,304 लीटर देसी एवं विदेशी शराब को जेसीबी मशीन से नष्ट किया गया. इसके साथ ही पुलिस थाने के दो मामलों में जब्त 464 लीटर शराब का भी विधिवत विनष्टीकरण किया गया. इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 1,768 लीटर शराब नष्ट की गयी. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद कई लोग अवैध तरीके से इसकी तस्करी और सेवन में लिप्त पाये जाते हैं. ऐसे मामलों में नियमित अभियान चलाकर पुलिस और उत्पाद विभाग कार्रवाई कर रहा है. जब्त की गयी शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है, ताकि किसी भी परिस्थिति में शराब पुनः बाजार में नहीं पहुंच सके. शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी, ताकि कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध रहे. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि शराब कारोबार में शामिल लोगों पर लगातार नकेल कसी जा रही है और किसी भी स्तर पर कानून उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. विनष्टीकरण के दौरान उत्पाद अधीक्षक, मजिस्ट्रेट, थाना पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिहार मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान भविष्य में और तेज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >