Bihar News: दुकानदार को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को भीड़ ने दबोचा, फिर पीट-पीटकर मार डाला

Mob Lynching In Bihar: बिहार में एक बार फिर भीड़ ने खौफनाक घटना को अंजाम दी है. गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को भीड़ ने पकड़ लिया और फिर उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मॉब लिंचिंग की यह वारदात गोपालगंज जिले की बताई जा रही है.

Mob Lynching In Bihar: बिहार में एक बार फिर भीड़ ने खौफनाक घटना को अंजाम दी है. गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को भीड़ ने पकड़ लिया और फिर उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मॉब लिंचिंग की यह वारदात गोपालगंज जिले की बताई जा रही है. इस वारदात के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है.

बताया जा रहा है कि यहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने थावे थाने के जगदीशपुर गांव में किराना दुकानदार पवन कुमार सिंह को पीठ में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. भाग रहे बदमाशों में मौके पर ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया. जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बजाए भीड़ ने उसे पकड़ के जमकर पीटा. जिससे अपराधी की मौत हो गई.

Also Read: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर फिर बरसे Pappu Yadav! कहा, ‘आ रहा हूं मुंबई, सबको औकात बता दूंगा’

नकाबपोश अपराधियों ने अचानक कर दी फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, किराना दुकानदार अपनी दुकान खोलकर बैठा था. इस दौरान दो नकाबपोश अपराधी एक ही बाइक से वहां पहुंचे. फिर पिस्तौल निकालकर एक अपराधी ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी. घटना के समय आसपास के लोग जमा हो गए. ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को मौके से ही दबोच लिया.

फायरिंग में जख्मी दुकानदार

पुलिस ने क्या कहा?

इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि भीड़ की पिटाई से मरे अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है. जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है. जहां मामले की जांच की जा रही है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >