गोपालगंज: मीरगंज के पोस्ट ऑफिस तिराहे पर पानी का संकट, खराब नल व चापाकल से बढ़ी परेशानी

गोपालगंज के मीरगंज शहर में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. स्टेशन रोड पर सार्वजनिक नल और सरकारी चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. लोग बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं और नगर परिषद से तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर के हृदयस्थल माने जाने वाले स्टेशन रोड स्थित पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास इन दिनों पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. वार्ड संख्या 17 में सार्वजनिक नल और सरकारी चापाकल दोनों लंबे समय से खराब पड़े हैं. इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हजारों लोगों की रोज होती है आवाजाही

स्टेशन रोड और मछली हाटा जैसे व्यस्त इलाकों के बीच स्थित इस स्थान पर प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है. आसपास के दुकानदार, मछली हाटा के विक्रेता और स्टेशन आने-जाने वाले यात्री वर्षों से पोस्ट ऑफिस के पास लगे सार्वजनिक नल और चापाकल पर पेयजल के लिए निर्भर थे. लेकिन दोनों जलस्रोत बंद होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है.

बोतलबंद पानी खरीदकर बुझा रहे प्यास

तेज गर्मी और उमस भरे मौसम में पानी की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. मछली हाटा के विक्रेताओं और राहगीरों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त इलाके में पेयजल की व्यवस्था खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं करायी जा रही है.

नगर परिषद से मरम्मत की मांग

लोगों ने नगर परिषद से खराब पड़े सार्वजनिक नल और सरकारी चापाकल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. साथ ही नियमित पेयजल व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की है, ताकि राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >