गोपालगंज: मीरगंज में आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट; दोनों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

गोपालगंज के मीरगंज में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे और रॉड चले. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

Gopalganj News: मीरगंज थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और लोहे की रॉड से मारपीट किये जाने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है.

एक पक्ष ने लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट का लगाया आरोप

कन्हैया जी प्रसाद की ओर से दर्ज प्राथमिकी में भरतजी प्रसाद समेत छह लोगों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट कर उन्हें और उनके परिजनों को घायल किया गया.

दूसरे पक्ष ने चेन और रुपये छीनने का लगाया आरोप

वहीं, भरतजी प्रसाद की ओर से दर्ज प्राथमिकी में प्रकाश प्रसाद, साकेत कुमार, गोलू उर्फ कार्तिक, राजेश प्रसाद, दीपू प्रसाद, संजय उर्फ बिट्टू, कन्हैया प्रसाद, सीता देवी, रिशु राज समेत अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. भरतजी प्रसाद की ओर से दर्ज प्राथमिकी में सोने की चेन और 50 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दोनों पक्षों की ओर से 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआइ प्रेम कुमार पासवान को सौंपी गयी है. पुलिस दोनों पक्षों की ओर से लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है.

पटना समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने अगले 3 घंटे के लिए जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >