मीरगंज में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार

Gopalganj News : गोपालगंज के मीरगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस वाहन मालिक और तस्करी नेटवर्क की पहचान में जुटी है.

Gopalganj News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे.

पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो को रोका

जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो के जरिए विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने नरईनिया नो-एंट्री के समीप घेराबंदी की और वाहन को रुकने का इशारा किया. चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार से भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया और अपनी गाड़ी से स्कॉर्पियो को साइड से टक्कर मारकर रोक दिया. टक्कर लगने से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

वाहन की तलाशी में मिली विदेशी शराब की खेप

स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की गिनती की जा रही है तथा उसकी अनुमानित कीमत का आकलन किया जा रहा है. जब्त स्कॉर्पियो को मीरगंज थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और तस्करी नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार तस्करों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज होगी प्राथमिकी

मीरगंज थाना पुलिस ने बताया कि मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : हाजीपुर में चकसिकंदर बाजार से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, कुछ घंटों में बरामद हुई मशीन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >