चकागांव थाने का मीरगंज सर्किल इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

उचकागांव. सोमवार की रात मीरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने रात्रि भ्रमण के दौरान उचकागांव थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया.

उचकागांव. सोमवार की रात मीरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने रात्रि भ्रमण के दौरान उचकागांव थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना गेट पर तैनात संतरी, रात्रि ओडी प्रभारी, गश्ती दल तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गयी. उन्होंने थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, ओडी प्रभारी कन्हैया लाल सिंह और गश्ती दल के पदाधिकारी राकेश राय से रात्रि गश्ती की जानकारी ली. इस दौरान कांडों की जांच की प्रगति की समीक्षा भी की गयी. इंस्पेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में फुलवरिया और श्रीपुर थानों का भी दौरा किया गया. उन्होंने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी लेने तथा शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने की बात भी कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >