मीरगंज में बाबा औघड़ दानी बने 'बाबा बर्फानी', महा श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mirganj Aughad Dani Shiva Temple : सावन की पहली सोमवारी पर मीरगंज के औघड़ दानी शिव मंदिर में बाबा बर्फानी के स्वरूप में महादेव का अलौकिक महा श्रृंगार किया गया, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़.

Mirganj Aughad Dani Shiva Temple : सावन की पहली सोमवारी पर गोपालगंज के मीरगंज स्थित प्राचीन औघड़ दानी शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. दिनभर जलाभिषेक के बाद संध्या में भगवान शिव का बाबा बर्फानी स्वरूप में भव्य महा श्रृंगार किया गया. श्रृंगार दर्शन के लिए मंदिर का पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े और पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा.

पूरे दिन बना रहा भक्तिमय वातावरण

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर मीरगंज के स्टेशन रोड स्थित प्राचीन औघड़ दानी शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

संध्या में हुआ बाबा बर्फानी का दिव्य महा श्रृंगार

दिनभर चले अनुष्ठानों के बाद संध्याकाल में मंदिर परिसर और गर्भगृह की विधिवत साफ-सफाई एवं धुलाई की गई. इसके बाद बाबा औघड़ दानी महादेव का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया. कुशल पुजारियों ने भगवान शिव का बाबा बर्फानी स्वरूप में भव्य और अलौकिक महा श्रृंगार किया.

पूजा-अर्चना और आरती के बाद खुले दर्शन के पट

महा श्रृंगार के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती संपन्न हुई. आरती के तुरंत बाद श्रृंगार दर्शन के लिए मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में पहुंच गए.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

मंदिर का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई. बाबा बर्फानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. देर रात तक पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से गुंजायमान रहा.

Also Read : गोपालगंज स्कूल कोष गड़बड़ी मामले में जांच तेज, प्रधानाध्यापक को 24 घंटे में देना होगा 2016 से अब तक के खर्च का पूरा हिसाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >