गोपालगंज : बाइपास पर हादसे में पिकअप चालक की मौत, लव मैरिज की थी, पत्नी है पांच माह की प्रेग्नेंट

गोपालगंज में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा बंजारी-थावे बाइपास के पास हुआ जब मिनी पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. मृतक की लव मैरिज हुई थी और उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

Gopalganj News : गोपालगंज में बंजारी-थावे 531 बाइपास के समीप शनिवार की अहले सुबह ट्रक और मिनी पिकअप की भीषण टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगन्नाथ पंचायत के धोबइ टोला निवासी चंदन कुमार साह (22) के रूप में हुई जो जगदेव साह का पुत्र बताये गये.

गोपालगंज की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

परिजनों ने बताया कैसे हुआ हादसा

मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार मिनी पिकअप पर डाक पार्सल का सामान लोड कर कोनहवा से बेतिया जा रहा था. इसी दौरान बंजारी के समीप आगे चल रहे ट्रक को चालक द्वारा पीछे करने के दौरान मिनी पिकअप तेज रफ्तार में उससे जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को वाहन से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी पिकअप और ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

लव मैरिज हुई थी, पत्नी है प्रेग्नेंट

परिजनों के अनुसार चंदन कुमार की लव मैरिज हुई थी. उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है. पति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में जिगना जगन्नाथ के मुखिया पति, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित पंचायत के लोग पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >