मड़वा गांव के समीप राम-जानकी पथ पर दुर्घटना में अधेड़ घायल

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़वा गांव के समीप राम-जानकी पथ पर सोमवार को हुई दुर्घटना में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया.

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़वा गांव के समीप राम-जानकी पथ पर सोमवार को हुई दुर्घटना में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान कृतपुरा गांव निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र 46 वर्षीय मजिस्टर साह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मजिस्टर साह फाइटर मालवाहन लेकर अपने घर की ओर से दिघवा दुबौली बाजार जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सामने से टकरा गया. आमने-सामने की जोरदार टक्कर में मजिस्टर साह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही अचेत हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. उधर, दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर इसकी सूचना पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >