उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सदस्यों ने जेल का किया मुआयना

गोपालगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में मंडल कारा चनावे में बंद सजायाफ्ता कैदियों के बीच उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना से आये पांच सदस्यीय पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने सुविधाओं को परखा.

गोपालगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में मंडल कारा चनावे में बंद सजायाफ्ता कैदियों के बीच उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना से आये पांच सदस्यीय पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने सुविधाओं को परखा. टीम में शिवसागर शर्मा, अशोक मिश्रा, सुरेश प्रसाद शर्मा, मणि भूषण प्रसाद एवं उमेश कुमार शर्मा शामिल थे, कारा में बंद सभी सजायाफ्ता कैदियों से उनके वादों में अपील दाखिल करने, विधिक सहायता एवं अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की गयी. टीम के सभी सदस्यों द्वारा कारा के सभी सजायाफ्ता कैदियों से एक-एक कर उनके वादों में दाखिल अपील की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गयी. वैसे सजायाफ्ता कैदी, जो अपनी सजा की आधी अवधि काट चुके हैं, उनकी पहचान की गयी. साथ ही कैदियों को उनके विधिक अधिकारों, विधिक सहायता, सरकारी खर्चे पर अपील दाखिल करने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर काराधीक्षक डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह एवं कारा प्रशासन के पदाधिकारी के साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल गिरिजेश कुमार मिश्रा एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विकास कुमार भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >