Gopalganj News: थाना क्षेत्र के उमर मठिया गांव निवासी राहुल कुमार यादव पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. राहुल ने आवेदन में आरोप लगाया कि लोहजीरा गांव के बिट्टू कुमार, अंकित कुमार, सीटू कुमार, पिंटू कुमार, सचिन कुमार और रूपेश कुमार से पूर्व के विवाद को लेकर उन्हें धमकियां मिल रही थीं.
22 जून की रात विवाह समारोह से लौटते समय आरोपितों ने रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के दौरान दो दिन बाद उन्हें होश आया. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी कर जितेश कुमार और सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.
इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच
