सावन की अंतिम सोमवारी पर गोपालगंज के मांझा में निकली भव्य कलश यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर सीवान के मांझा प्रखंड में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. हजारों श्रद्धालुओं ने बलुही नदी से जल लेकर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.

Dhaneshwar Nath Mandir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर मांझा प्रखंड के धनेश्वर नाथ मंदिर, दानापुर और श्रीराम-जानकी मंदिर, कोइनी में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा.

बलुही नदी से जल भरकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए बलुही नदी के तट पर पहुंचे. वहां विधि-विधान के साथ नदी का पवित्र जल कलश में भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर जयकारे लगाते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचे.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ जलाभिषेक

मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया. इसके साथ ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर दोनों मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. कलश यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका शिवमय हो गया.

मंदिर समितियों ने की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं. कलश यात्रा और पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >