15 वर्षीय किशोरी ने चौकीदार समेत 10-12 लोगों पर लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप

Gopalganj News : गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने गांव के चौकीदार हरिलाल मांझी और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किशोरी ने छेड़खानी, मारपीट और घर पर हमला करने की शिकायत पुलिस से की है.

Gopalganj News : मांझा थाना क्षेत्र के गौसिया गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने गांव के चौकीदार हरिलाल मांझी और उसके परिजनों समेत करीब 10-12 लोगों पर छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और घर पर हमला करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर किशोरी ने मांझा थाने में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने तथा अपने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है.

बथान जाने के दौरान अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप

आवेदन के अनुसार, गौसिया गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब चार बजे वह अपने बथान जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में गांव के चौकीदार हरिलाल मांझी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार, छेड़खानी और मारपीट की. घटना की जानकारी उसने तत्काल अपने माता-पिता और दादी को दी.

लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर पहुंचने का आरोप

किशोरी का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद चौकीदार हरिलाल मांझी अपने पुत्र रोहित मांझी, रुपेश मांझी, रामू मांझी समेत करीब 10-12 लोगों के साथ उसके घर पहुंच गया. आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे, हॉकी और धारदार हथियार से लैस थे. वे घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और किशोरी के साथ मारपीट की. मारपीट में उसके सिर और पैर में चोट लगने की बात आवेदन में कही गयी है.

पिता पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

आवेदन में किशोरी ने बताया है कि जब उसके पिता ने मारपीट का विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोप है कि उन्हें घर से बाहर घसीटकर भी पीटा गया. इस दौरान आरोपित बार-बार किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. किशोरी ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि चौकीदार हरिलाल मांझी पुलिस विभाग में होने की बात कहते हुए पुलिस कार्रवाई से नहीं डरने की धमकी दे रहा था.

Also Read : कैमूर: आर्मी जवान की मौत के बाद रामगढ़ में आक्रोश, तिरंगा लेकर थाना पहुंचे ग्रामीण, NH-319A जाम

दादी और भाई से भी मारपीट का आरोप

किशोरी के अनुसार, घटना के दौरान उसकी 65 वर्षीय दादी और भाई के साथ भी मारपीट की गयी. परिवार के अन्य सदस्यों के घायल होने का भी आरोप लगाया गया है. किसी तरह परिवार के लोगों ने हमलावरों को घर से बाहर किया और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचायी. इसके बाद भी आरोपितों द्वारा दरवाजे पर लाठी-डंडे से हमला करने और घर के आंगन में ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप है.

वीडियो फुटेज उपलब्ध होने का दावा

किशोरी ने पुलिस को दिये आवेदन में घटना के कुछ हिस्से का वीडियो फुटेज उपलब्ध होने की बात कही है. उसके अनुसार, वीडियो में चौकीदार हरिलाल मांझी समेत कुछ लोग उसके घर के दरवाजे पर हंगामा करते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं. आवेदन में हरिलाल मांझी की पत्नी, सुबोध मांझी, सोनू मांझी, झंझन मांझी, गरजू मांझी और मनीष मांझी समेत अन्य लोगों के नाम भी दिये गये हैं.

Also Read : कैमूर के चांद में दिव्यांगजनों के आकलन और प्रमाणपत्र के लिए लगा शिविर, सहायक उपकरण की भी मिलेंगे सुविधा

परिवार के कई लोगों को चोट लगने की बात

किशोरी ने बताया है कि घटना में उसकी दादी जियछी देवी, चचेरी बहन मुश्कान और भाई दृश्यम कुमार पटेल समेत परिवार के कई लोगों को चोटें आयी हैं. उसने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को धमकी अथवा दबाव से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.

थाना अध्यक्ष ने बताया, दोनों पक्षों में हुई मारपीट

इधर, मांझा थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें चौकीदार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मारपीट के मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Also Read : भभुआ में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेंगी गतिविधियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >