अधेड़ की पीटकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज के महम्मदपुर थाने के लाला टोला में रविवार को छठ घाट की सफाई करने के दौरान 50 वर्षीय पारसनाथ ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

गोपालगंज : महम्मदपुर थाने के लाला टोला में रविवार को छठ घाट की सफाई करने के दौरान 50 वर्षीय पारसनाथ ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों सैयद मियां व इरसाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गयी, हालांकि पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल पर स्थिति को शांत करा दिया. परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने सफाई का विरोध करते हुए लाठी-डंडे से पीटकर उनकी हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >