क्रिकेट टूर्नामेंट में मछागर ने नथूछाप को हराया

हथुआ. नगर पंचायत हथुआ के वार्ड नं.14 में रसूलपुर क्रिकेट कप में मछागर बनाम नथूछाप मैच खेला गया.

हथुआ. नगर पंचायत हथुआ के वार्ड नं.14 में रसूलपुर क्रिकेट कप में मछागर बनाम नथूछाप मैच खेला गया. इसमें मछागर की टीम नथूछाप को एक रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इसमें मछागर के सुजीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरा मैच मुड़ेरा बनाम रसूलपुर खेला गया. इसमें मुडेरा ने रसूलपुर को 26 रनों से हरा दिया. मुडेरा के सिद्धु को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कलाम अंसारी साहेब इकबाल थे. अंपायर नदीम और आसिफ रहे. स्कोरर रेहान थे. मैच को सफल बनाने में बेलाल, फरियाद, सीबू, काटा, शारूख, साफी आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

ASHOK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >