सुपौली पंचायत में प्राथमिक विद्यालय के लिए मिली जमीन

सिधवलिया. सुपौली पंचायत बरहिमा मठिया में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को अब अपनी जमीन उपलब्ध हो गयी है.

सिधवलिया. सुपौली पंचायत बरहिमा मठिया में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को अब अपनी जमीन उपलब्ध हो गयी है. पहले विद्यालय भवन विहीन होने के कारण निजी मकान में चल रहा था. प्रवीर कुमार पांडेय और ग्रामीणों की पहल पर लोक शिकायत अधिकारी और स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने सीओ प्रीतिलता से एनओसी जारी कराने में मदद की. सुपौली पंचायत की मुखिया करिश्मा देवी ने भी विद्यालय निर्माण के लिए अपना अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया. वहीं अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी. लोगों में अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही विद्यालय का अपना भवन बन सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >