गोपालगंज में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, लालदीप नारायण राय अध्यक्ष और वंशीधर मिश्र बने प्रधान सचिव

थावे में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लालदीप नारायण राय को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। पूरी सूची यहाँ देखें।

Gopalganj News : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को मुखीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थावे में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव किया गया. बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रभारी विश्वमोहन कुमार सिंह ने की.

लालदीप नारायण राय बने अध्यक्ष

चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर लालदीप नारायण राय, वरीय उपाध्यक्ष पद पर वीरेश्वर सिंह एवं अजय कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष पद पर अमर राय, नरेंद्र सिंह एवं शंभूनाथ वर्मा का सर्वसम्मति से चयन किया गया. प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी वंशीधर मिश्र को दी गयी. वहीं, उपप्रधान सचिव पद पर अवध बिहारी मिश्र एवं अरविंद कुमार तिवारी चुने गये.

तीन लोगों को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

सचिव पद पर सुमीत कुमार, मनोज कुमार एवं श्रीमती शीला का चयन किया गया. कार्यालय सचिव पद पर राकेश कुमार शुक्ल, संगठन सचिव पद पर अकबर हुसैन, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद, अंकेक्षक पद पर विक्रमा चौधरी, मीडिया प्रभारी पद पर सैयद इमाम तथा प्रवक्ता पद पर रामेश्वर मांझी चुने गये.

12 सदस्यों की कार्यसमिति का भी हुआ गठन

कार्यसमिति सदस्य के रूप में रामशंकर चौहान, राजमंगल सिंह, मनोज मिश्र, पंकज शुक्ला, नरेश राम, असफाक अहमद, महमद मुस्लिम, अरविंद कुमार राय, वीरेंद्र राय, अशोक कुमार यादव, गिरिंद्र कुमार एवं दिनेश कुमार का चयन किया गया.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी गयी बधाई

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी. शिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि नयी कार्यकारिणी संघ के हितों और शिक्षक समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेगी.

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का अध्यक्ष बने लालदीप | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >