थावे में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, एक संदिग्ध ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

थावे. थावे थाने के काला खानपुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.

थावे. थावे थाने के काला खानपुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. जानकारी के अनुसार काला खानपुर गांव निवासी गृहस्वामी स्वर्गीय महमद हफीज की पत्नी नसरीन बानो अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में करीब दो माह से दिल्ली में रह रही हैं. घर लंबे समय से बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया. इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर तीन गोदरेज अलमीरा, चार बॉक्स पलंग और एक ट्रंक को क्षतिग्रस्त किया गया. चोरों ने घर से दो सोने की चेन, मांग टीका, नकद समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. चोरी गयी संपत्ति की कुल कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. घटना की सूचना मोबाइल के माध्यम से पीड़ित परिवार को दे दी गयी है. इधर, ग्रामीणों ने चोरी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >