गोपालगंज: कुचायकोट में ट्रक से 477 लीटर देशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

कुचायकोट पुलिस ने बलथरी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 477 लीटर देशी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है. इस मामले में शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Gopalganj News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बलथरी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट से एक ट्रक में छिपाकर ले जायी जा रही 477 लीटर देशी शराब बरामद की है.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब की खेप ले जा रहे ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रक के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है.

सूचना के आधार पर बलथरी स्थित अंतरराज्यीय पुलिस चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली.

ट्रक में छिपाकर रखी गयी थी शराब

तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गयी 477 लीटर देशी शराब बरामद हुई. पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बतायी जा रही है.

चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने शराब के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए गए ट्रक को भी जब्त कर लिया है.

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh pandey

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >