गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर और पाखोपाली धाम में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू, 36 साल से जारी है अष्टयाम की परंपरा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर थावे के दुर्गा मंदिर और पाखोपाली धाम में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। शनिवार को भंडारे के साथ इसका समापन होगा।

Gopalganj News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर और बरारी जगदीश पंचायत स्थित पाखोपाली धाम में शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू हुआ. दोनों धार्मिक स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच अष्टयाम का शुभारंभ किया गया. इसकी पूर्णाहुति शनिवार को होगी.

1990 से जारी है दुर्गा मंदिर में अष्टयाम की परंपरा

ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर अखंड अष्टयाम के आयोजन की परंपरा वर्ष 1990 से चली आ रही है. मंदिर न्यास समिति, परिसर के दुकानदारों, पुजारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से हर साल यह धार्मिक आयोजन कराया जाता है.

आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद बाल भोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना

अष्टयाम के शुभारंभ के दौरान पुजारियों और आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी. मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला.

पाखोपाली धाम में अष्टयाम से पहले निकली रथ यात्रा

बरारी जगदीश पंचायत स्थित पाखोपाली धाम में भी शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ. इससे पहले सुबह भगवान बांके बिहारी की भव्य रथ यात्रा निकाली गयी. रथ यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची.

पूर्णाहुति के बाद होगा भंडारे का आयोजन

पाखोपाली धाम में शनिवार को अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा. आयोजन समिति के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है. जन्माष्टमी को लेकर दोनों स्थानों पर भक्तिमय माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >