काली प्रसाद पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, गोपालगंज में आदमकद प्रतिमा का प्रयास

पूर्व सांसद स्व. काली प्रसाद पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जनहित के कार्यों को याद किया गया और गोपालगंज में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने का संकल्प लिया गया.

Kali Prasad Pandey: पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्व. काली प्रसाद पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को भगवान परशुराम जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सर्वदलीय एवं सर्वसमाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

जनहित के कार्यों को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. काली प्रसाद पांडेय सर्वसमाज के नेता थे और उन्होंने हमेशा जनता से जुड़कर जनहित में कार्य किया. वक्ताओं ने उनके जीवन और कार्यशैली से प्रेरणा लेकर समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया.

विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सभा में पूर्व विधायक एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि, राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, जिला परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, भाजपा नेता मार्कण्डेय राय शर्मा, दुर्गा राय, भाजपा महामंत्री राजू चौबे, बसपा जिलाध्यक्ष सदमान अली, बसपा नेता एवं अधिवक्ता सचिन सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व. काली प्रसाद पांडेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये.

आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने का प्रयास

श्रद्धांजलि सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले वर्षों में स्व. काली प्रसाद पांडेय की पुण्यतिथि पर और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. साथ ही गोपालगंज में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा.

कार्यक्रम के आयोजन में समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी, विनय दुबे, पिंटू पांडेय, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शुक्ला सहित समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >