JP University Practical Exam 2026: जेपीयू स्नातक तृतीय सेमेस्टर प्रायोगिक परीक्षा कल से, जानें परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) की स्नातक सीबीसीएस तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू हो रही हैं. यह परीक्षा 14 अगस्त तक चलेगी. विश्वविद्यालय ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

JP University Practical Exam 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) की स्नातक सीबीसीएस तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार, 7 अगस्त से शुरू होगी. परीक्षा 14 अगस्त तक जिले के निर्धारित अंगीभूत महाविद्यालयों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और केंद्राधीक्षकों, विभागाध्यक्षों तथा परीक्षकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने निर्देश दिया है कि सभी केंद्राधीक्षक एवं प्राचार्य संबंधित विभागाध्यक्षों के सहयोग से बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों के समन्वय में परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करें. परीक्षा विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और समय-सारिणी के अनुरूप कराई जाएगी.

विषयवार तय किए गए परीक्षा केंद्र

जेपीयू ने विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं. विद्यार्थियों को अपने विषय के अनुसार आवंटित केंद्र पर ही प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी. परीक्षा कार्यक्रम और समय-सारिणी संबंधित केंद्रों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी. जिन कॉलेजों के छात्रों का केंद्र दूसरे महाविद्यालय में बनाया गया है, उन्हें कॉलेज प्रशासन द्वारा इसकी सूचना दी जाएगी.

सात कॉलेजों के हजारों छात्र होंगे शामिल

इस प्रायोगिक परीक्षा में जिले के सात अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. सभी केंद्रों पर परीक्षा की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मूल्यांकन प्रक्रिया बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों की संयुक्त निगरानी में होगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे.

17 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड होंगे अंक

विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि प्रायोगिक परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी विषयों के प्राप्तांक सत्रवार ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएं. साथ ही अंक-पत्रक (ऑफिस कॉपी), मेमो और उपस्थिति पत्रक 17 अगस्त तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा. बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों की पूरी जानकारी भी विश्वविद्यालय को उपलब्ध करानी होगी.

पारदर्शी और समयबद्ध परीक्षा पर विशेष जोर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा कार्यक्रम सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने और पूरी परीक्षा प्रक्रिया को गोपनीय, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया है. विद्यार्थियों से भी निर्धारित तिथि और समय पर प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है.

जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र

  • कमला राय कॉलेज, गोपालगंज
  • महेंद्र महिला कॉलेज, गोपालगंज
  • गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ
  • बीपीएस कॉलेज, भोरे

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >