गोपालगंज में मास्टर चाबी से ताला खोल लाखों के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, बंद घर को बनाया निशाना

Gopalganj Theft News : गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में शुकुल डूमर गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद घर को निशाना बनाया. लाखों रुपये के कीमती सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj Theft News : गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

शुकुल डूमर गांव में दिनदहाड़े वारदात

भोरे थाना क्षेत्र के शुकुल डूमर गांव में मंगलवार दोपहर चोरों ने एक बंद मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है.

घर खाली मिलते ही चोरों ने बनाया निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुकुल डूमर गांव निवासी सन्नी कुमार किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. उनकी मां भी घर पर नहीं थीं, जबकि उनकी बहन निगम देवी और भाभी नेहा देवी इलाज के लिए अस्पताल गई थीं. घर पूरी तरह खाली मिलने पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

मास्टर चाबी से ताला खोलकर गहनों पर किया हाथ साफ

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला कथित तौर पर मास्टर चाबी की मदद से खोला और घर के अंदर प्रवेश कर गए. इसके बाद कमरों में रखे बक्सों और ट्रंकों के ताले कटर से काट दिए तथा उनमें रखे निगम देवी और नेहा देवी के सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए. वारदात के बाद घर की चाबी पास में ही फेंक दी गई.

घर लौटने पर सामने आया चोरी का मामला

जब परिवार के सदस्य वापस घर पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा हुआ और बक्सों के ताले टूटे मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल भोरे थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस डॉग स्क्वायड की सहायता लेने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Also Read : गोपालगंज के खिलाड़ियों का जलवा: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीते 11 मेडल, राष्ट्रीय खेल की तैयारी शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >