बांकीपुर उपचुनाव जीत पर गोपालगंज में जन सुराज का विजय जुलूस, नेताओं ने कहा- लोकतंत्र की जीत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद गोपालगंज में जन सुराज ने भव्य विजय जुलूस निकाला. कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था, जिसमें नेताओं ने इसे जनता और लोकतंत्र की जीत बताया.

गोपालगंज: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की जीत के बाद मंगलवार को गोपालगंज में पार्टी की ओर से भव्य विजय जुलूस निकाला गया. बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसमें भाग लेकर जीत का जश्न मनाया तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, शहर में निकला विजय जुलूस

बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद निकाले गए विजय जुलूस में जन सुराज के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी साझा की और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी.

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

विजय जुलूस में जिला अध्यक्ष अजय प्रसाद, जिला महासचिव बीरेन्द्र राय, जिला पूर्व अध्यक्ष राधा रमण मिश्रा, जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. बिनोद कुमार सिंह (अधिवक्ता), डॉ. एलोरा नंदी, योगेंद्र शर्मा, फुलेश्वर कानू, रीना शर्मा, कृष्णा प्रसाद, शोभा जायसवाल, मुकेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, मैनुद्दीन तस्ना, मनिन्दर कुमार सिंह, डॉ. राजा हुसैन, जगनरायण सिंह सहित जन सुराज परिवार के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

'यह जनता और लोकतंत्र की जीत है'

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल किसी एक उम्मीदवार या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, जनभागीदारी और बदलाव की राजनीति में विश्वास रखने वाली जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि यह जनादेश बिहार में नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत का संकेत है और जन सुराज जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा.

मतदाताओं के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छ, जवाबदेह और विकासोन्मुख राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >