इंटर नामांकन की दूसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन शुरू, दो जून तक मिलेगा मौका

Gopalganj news : नामांकन के समय विद्यार्थियों को OFSS से प्राप्त इंटिमेशन लेटर, चयन पत्र, मैट्रिक अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.

Gopalganj news : (विकास दुबे की रिपोर्ट) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए जारी दूसरी मेधा सूची के आधार पर जिले के सभी सरकारी एवं निजी इंटर स्कूलों और कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राएं 2 जून तक अपने आवंटित शिक्षण संस्थानों में नामांकन करा सकेंगे.

दूसरी मेधा सूची जारी होने के बाद जिले के विभिन्न इंटर विद्यालयों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की आवाजाही बढ़ गई है. नामांकन को लेकर संस्थानों ने काउंटर व्यवस्था, दस्तावेज सत्यापन सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

जानिए…नामांकन में कौन-कौन सा लगेगा दस्तावेज

बोर्ड के निर्देश के अनुसार दूसरी मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित संस्थान में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. नामांकन के समय विद्यार्थियों को OFSS से प्राप्त इंटिमेशन लेटर, चयन पत्र, मैट्रिक अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. सभी संस्थानों को दस्तावेजों का सत्यापन कर नियमों के अनुसार नामांकन लेने का निर्देश दिया गया है.

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर सीमित समय के लिए है और निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों का दावा समाप्त माना जा सकता है.

स्लाइड-अप का विकल्प भी उपलब्ध

बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए स्लाइड-अप की सुविधा भी जारी की है. इसके तहत वे छात्र-छात्राएं जिन्होंने पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकन लिया है, लेकिन उच्च वरीयता वाले संस्थान या संकाय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे स्लाइड-अप विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. इससे उन्हें बेहतर विकल्प मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

संस्थानों को प्रतिदिन रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश

बोर्ड ने सभी इंटर स्कूलों एवं कॉलेजों को नामांकन की अद्यतन स्थिति प्रतिदिन OFSS पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है, ताकि रिक्त सीटों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रहे और अगली मेधा सूची तैयार करने में सुविधा हो.

गोपालगंज जिले में दूसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन शुरू होने के साथ ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है. अब सभी की निगाहें आगामी सूची और सीटों की उपलब्धता पर टिकी हुई हैं.

Also Read : सावधान ! पुराने मोबाइल के बदले सामान का लालच बना साइबर ठगी का नया जाल, डाटा चोरी का बड़ा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >